प्रीतिका बच्चन
गाजियाबाद। कवि नगर स्थित गाजियाबाद जिला पंचायत के मुख्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत गुरुवार को बेटियों को सिविल डिफेंस के कार्यकर्ताओं ने आत्मरक्षा के गुर बताए। उन्हें बताया गया कि किसी सुनसान जगह यदि कोई उनके साथ बदतमीजी या छेडख़ानी करता है तो उससे कैसे निपटें। खुद जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी मावी ने बस में छेडख़ानी करने वालों को सबक सिखाने के लिए एक डेमो दिया।
लक्ष्मी मावी ने कहा इस अवसर पर कहा कि महिलाएं कभी भी खुद को कमजोर न समझें बल्कि हमेशा अपने अंदर शक्ति और ऊर्जा का संचार रखने के लिए अपना मनोबल ऊंचा रखें। जब भी आपका मनोबल गिरेगा तो सामने वाला आपपर हावी हो जाएगा। इस अवसर पर मौजूद मेयर आशा शर्मा ने कहा किनवरात्र में इस मिशन को इसलिए शुरू किया गया है, क्योंकि मां शक्ति भी महिलाओं को शक्ति प्रदान करती हैं।
अपर मुख्य अधिकारी योगेश कुमार ने कहा कि सरकार ने जो महिलाओं को नारी स्वालंबन देने की बात कही है, उसी उद्देश्य को लेकर जिला पंचायत पूरे इलाके में मिशन शक्ति का अलख जगा रहा है और महिलाओं को सुरक्षा के टिप्स भी दे रहा है। इस मिशन में सिविल डिफेंस और बेसिक शिक्षा विभाग की महिला कार्यकर्ता भरपूर सहयोग कर रही हैं। हमारी बेटियों को आत्मरक्षा के मामले में प्रशिक्षित कर रही हैं। कार्यक्रम में वित्त अधिकारी अभिषेक जैन, प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्र कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।


Leave a Reply