चांदा थानाध्यक्ष ने कानून का उड़ाया मखौल, लाइन हाजिर

विवेक श्रीवास्तव 

सुल्तानपुर। चांदा थाने में तैनात दरोगा और सिपाही की पिटाई मामले की जानकारी छिपाने पर चांदा थानाध्यक्ष प्रवीण यादव को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। लॉक डाउन के दौरान जारी शासनादेश का उल्लंघन कर उन्होंने खुलेआम बाजार में विदाई समारोह किया। और कानून तार-तार किया।

15 अप्रैल को रजवाड़े रामपुर इलाके में लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस को ग्रामीणों ने पीटा था। जिसकी जानकारी थानाध्यक्ष ने उच्च अधिकारियों को नहीं दी बाद मेंपिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर  पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा ने मंगलवार की देर शाम थानाध्यक्ष प्रवीण यादव को डिमोट करते हुए कल लाइन हाजिर.कर दिया।

सुलतानपुर एसपी के पेशकार चंद्रभान यादव को चांदा थाना का प्रभार दिया गया। एसपी के पीआरओ ने कि मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पूर्व नगर कोतवाल रहे बेनी माधव त्रिपाठी को एसपी का पेशकार बनाया गया है।नियम कायदा कानून क्या होता है ? देखिए इस वीडियो में। लॉक डाउन में यह  जिले के चांदा थानाध्यक्ष प्रवीण यादव के विदाई का वीडियो  है। अपने कारनामो के चलते लाइन हाजिर हुए हैं, पर विदाई शाही अन्दाज में होने से उनकी कार्यशैली और कानून पर उनकी विश्वसनीयता संदेह के घेरे में है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*