रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, 27 घायल

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

अयोध्या। इलाहाबाद में पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को  कुशीनगर ले जा रही  रोडवेज बस  बीकापुर के बिलारी के पास सुबह 4:00 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे बस में सवार 27 लोग घायल हो गए 25 छात्र-छात्राओं के साथ ड्राइवर व बस में ड्यूटी पर तैनात सिपाही भी घायल हुए हैं

सीएचसी बीकापुर से रेफर की गई 11 छात्र छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ सभी का इलाज चल रहा है।बस ड्राइवर व 2 छात्राओं की हालत नाजुक बताई जा रही हैकोतवाली बीकापुर के बिलारी के पास प्रयागराज हाईवे पर हुए इस हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा हैपुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने घायलों को बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उधर अयोध्या जिला अस्पताल में भर्ती छात्र-छात्राओं व ड्राइवर से मिलने के लिए जिलाधिकारी, एसएसपी व अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल जाना. इस बीच 15 मामूली रूप से घायल छात्रों को अन्य बस द्वारा उनके गंतव्य की तरफ रवाना कर दिया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*