राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। जन मानव उत्थान समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा के नेतृत्व में संस्था के वरिष्ठ सदस्यों ने आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भवतोष शंखधर से मुलाकात की। उनसे शहर में स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों के मद्देनजर जिले में महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बातचीत की। साथ ही इस पर भी चर्चा की कि स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं बेटियों तक कैसे पहुंचे।
हिमांशी शर्मा ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां जुटाकर जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उनकी संस्था आने वाले दिनों में एकजुटता से कार्य करेगी और स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगी।


Leave a Reply