राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। समाजसेवी एवं भाजपा नेता रोहित चौधरी को नॉएडा महानगर भाजपा (ओबीसी मोर्चा) में जिला मंत्री बनाया गया है। रोहित चौधरी भाजपा में 2019 से सक्रिय सदस्य हैं और तभी से क्षेत्र में भाजपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते आए हैं। नॉएडा में उनकी छवि एक खेल प्रेमी और पढ़े-लिखे सफल व्यापारी की है, जो निरंतर सामाजिक कार्यों में जुटे रहते हैं।
प्रयागराज से इंजीनियरिंग और ऑस्ट्रेलिया से एमबीए की पढ़ाई के उपरांत रोहित चौधरी कई साल न्यूजीलैंड में बैंक मैनेजर रहे। परंतु 2014 में देशप्रेम उन्हें वापस भारत खींच लाया और उन्होंने नॉएडा के ग्राम गढ़ी चौकंडी के छोटे से एक स्कूल में गरीब बच्चों को निशुल्क पढ़ाना शुरू किया और साथ ही ‘राइज़ ओफ़ अस्पाइरिंग इंडिविजूअल्ज़’ नाम से अपना एनजीओ स्थापित किया। फिलहाल, उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के नए मोर्चों की नियुक्ति काफ़ी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पार्टी के शीर्ष नेत्रत्व विशेषकर महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने तजुर्बे के साथ-साथ पढ़े-लिखे जोशीले युवाओं पर विश्वास दिखाया है।


Leave a Reply