जमाती मौत न बांटें, अपनों की सुरक्षा के लिए सामने आएं: श्रीकांत शर्मा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

मथुरा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बुधवार को जनता से अपील करते हुए कहा कि जो जमाती छिपे हुए हैं, वे निकलकर सामने आएं और सरकार की मदद करें। उन्होंने कहा कि जमाती मौत न बांटें, कोरोना एक बीमारी जाति या धर्म के हिसाब से अटैक नहीं करती है। अपनी और अपनों की सुरक्षा के लिए जमाती सामने आएं।
प्रदेश के ऊर्जामंत्री ने कहा कि 24 घंटे अपनी जान हथेली पर लेकर देश की सेवा कर रहे कोरोना वॉरियर्स को मैं सैल्यूट करता हूं। घर में रहें सुरक्षित रहें और स्वस्थ रहें। क्योंकि आप अपने परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंनेे कहा कि संकटकाल चल रहा है, हम भारतवासी इक_े होकर यह कोरोना रूपी जहर को फैलने से रोक रहे हैं, जिसके लिए हम सभी को आगे बढक़र सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए।
शर्मा ने कहा, हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हम सभी अभिनंदन करते हैं कि समय रहते उन्होंने लॉकडाउन का फैसला ले लिया। लॉकडाउन फर्स्ट में आप सभी ने पूरी शिद्दत से अनुशासन में रहकर उसका पूरा अनुपालन किया है। लॉकडाउन-2 को हम सभी मिलकर उसी शिद्दत से इसका भी अनुपालन करें। सोशल डिस्टेंसिग का पालन करें।
ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि लोग घरों में रहें, सुरक्षित रहें, किसी वजह से अगर बाहर निकलना पड़े तो मास्क जरूर पहनकर निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। किसान भाई भी खेत में काम करते समय या मंडी जाते समय इसका ध्यान रखें और मास्क जरूर पहनें। लॉकडाउन-2 में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क सबसे बड़ा हथियार है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*