कोरोना संकट: अफसरों का गांव में डेरा एम्बुलेंस समेत स्वास्थ टीम मुस्तैद

विवेक श्रीवास्तव

सुलतानपुर। जिलाधिकारी सी इन्दुमती, पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने साथ पहुंचकर कोरोना संक्रमित सुभाष चंद्र शर्मा के निवास ढेमा गांव को सील कर दिया है। संक्रमण रोकने के लिए पीड़ित के ड्राइवर व परिवार सहित 18 लोगों को कोरेंटाइन किया गया है।

कोरोना संक्रमित के चालक कुलदीप तथा उसके परिजनों (14 व्यक्तियों) को संक्रमण प्रसार रोकने के लिए फरीदीपुर कोरन्टीन सेंटर में भेजा गया है। ढेमा के एक किमी के परिधि को वैरीकेटिंग कर शील कर दिया गया है तथा पूरे गांव को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।

गांव के सभी व्यक्तियों का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। पूरे गांव को सेनेटाइज कराया जा रहा है। गांव में खान-पान, राशन, सब्जी आदि राजस्व व पुलिस विभाग के कार्मिकों द्वारा डोर-टू-डोर ठेले के माध्यम से उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की गयी हैं। इमरजेन्सी सेवाएं मेडिकल टीम के माध्यम से उपलब्ध करायी जाएंगी। डीएम ने कहा कि 108 व 102 एम्बुलेन्स सेवा इस गांव में नियमित रूप से उपलब्ध रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर इसकी सेवाएं ली जायेगी। 

स्वास्थ्य विभाग की टीम को प्रतिदिन चेकअप करने को कहा गया है। उन्होंने आज कुलदीप शर्मा के परिजनों (14 व्यक्तियों) को एम्बुलेन्स के माध्यम से केएनआईएमटी स्थित शेल्टर होम में भेजकर क्वारंटाइन कराया तथा 20 अप्रैल को वाहन चालक कुलदीप सहित 04 व्यक्तियों को फरीदीपुर लाकर क्वारंटाइन किया जा चुका है। इस प्रकार ढेमा गांव के कुल 18 व्यक्तियों को क्वारंटाइन कर चेकअप आदि किया गया है।

डीएम ने सोशल डिस्टेन्स कायम रख कोरोना को जिले से भगाने का आह्वान किया। कहा कि घबराने की जरूरत नहीँ है बल्कि सावधानी एवं सतर्कता से इससे बचने की जरूरत है।

पूरा गांव होम क्वारेंटाइन

जिला प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव की पूरी आबादी को होम क्वारेंटाइन करने का आदेश दिया है। अब गांव में बाहरी कोई भी व्यक्ति न आएगा और न ही गांव का कोई व्यक्ति बाहर निकलेगा। साथ ही गांव के अंदर भी लोगों को अपने ही घरों में रहना होगा। गांव में भ्रमण करने पर भी रोक लगाई गई है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*