निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग का मामला

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग (यूपीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा ताहिर हुसैन के पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से संबंध होने की बात सामने आ रही है और इसकी जांच तेज कर दी गई है।
ईडी ने बुधवार को धन शोधन निरोधक अधिनियम के तहत आम आदमी पार्टी के निष्कासित पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ केस दर्ज किया है। ताहिर पर इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में तैनात कांस्टेबल अंकित शर्मा की हत्या समेत दिल्ली हिंसा के कई मामलों में भी शामिल होने का आरोप है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में पिछले दिनों हुई हिंसा में दिल्ली पुलिस ने ताहिर के खिलाफ कुल चार मामले दर्ज किए हैं, जिनमें एक मामला आईबी के कांस्टेबल अंकित शर्मा की हत्या का भी है। इसके साथ ही कट्टरपंथी संगठन पीएफआई के साथ ताहिर के कथित संबंधों की भी जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को दिल्ली पुलिस ने ताहिर के भाई शाह आलम को भी हिरासत में लिया था। अंकित शर्मा की हत्या की जांच के दौरान शाह आलम के शामिल होने की बात भी सामने आई है। जबकि रविवार को ताहिर हुसैन की सहायता करने वाले पिता-पुत्र रियासत अली और लियाकत को पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया था। रियासत अली को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया और उसके पिता लियाकत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*