झारखंड: प्रथम चरण की 13 सीटों पर थम गया चुनाव प्रचार, 30 को मतदान

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

रांचीझारखंड विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण की 13 सीटों पर मतदान 30 नवंबर को होगा। इसे लेकर इन सीटों पर गुरुवार को शाम तीन बजे से चुनावी शोर थम गया। इससे पहले सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों ने पूरा जोर लगाया। अब प्रत्याशी सिर्फ डोर टू डोर कैंपेन ही कर सकेंगे। इस चरण की सीटों पर कुल 189 प्रत्याशियों के लिए वोट पड़ेंगे, जिनमें 15 महिला हैं। 30 नवंबर को इन सीटों पर होने वाले मतदान में एक पूर्व केंद्रीय मंत्री, एक वर्तमान मंत्री, नौ पूर्व मंत्री, दस वर्तमान विधायक, एक पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिष्ठा दांव पर होगी।

टिकट नहीं मिलने से बागी होकर दूसरे दलों से या निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कई दिग्गज नेताओं की किस्मत भी तय होगी। इनमें राधाकृष्ण किशोर, बैद्यनाथ राम, अनंत प्रताप देव आदि शामिल हैं। भाजपा ने यहां 12 सीटों पर अपना उम्मीदवार दिया है, वहीं पार्टी हुसैनाबाद सीट पर बागी होकर निर्दलीय चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशी को समर्थन दे रही है। महागठबंधन में कांग्रेस के छह, झामुमो के चार तथा राजद के तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। झारखंड विकास मोर्चा ने सभी तेरह सीटों पर अपना प्रत्याशी दिया है। 60 निर्दलीय प्रत्याशी हैं।

इन सीटों पर थम जाएगा प्रचार

चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, गढ़वा, हुसैनाबाद तथा भवनाथपुर। इनमें गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा तथा मनिका एसटी तथा चतरा, लातेहार व छतरपुर एससी सीटें हैं। शेष सीटें अनारक्षित हैं। इनमें पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, गढ़वा, हुसैनाबाद तथा भवनाथपुर शामिल हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*