राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
मुंबई। शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 18 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शिवसेना के एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं एनसीपी के जयंत पाटिल और छगन भुजबल ने ली मंत्री पद की शपथ। इससे पहले ‘महा विकास अघाड़ी’ का कॉमन मिनिमम प्रोग्राम जारी कर दिया गया। महा विकास अघाड़ी के प्रेस कांफ्रेंस में शिवसेना के एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के किसान संकट का सामना कर रहे हैं। यह सरकार किसानों के लिए काम करेगी। यह मजबूत सरकार होगी।’


Leave a Reply