राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझान से नतीजों की झलक दिखाई देने लगी है। जमशेदपुर ईस्ट से सरयू राय 5894 वोटों से मुख्यमंत्री रघुवर दास से आगे चल रहे हैं। भाजपा 26 सीटों पर और कांग्रेस गठबंधन बहुमत के आंकड़े के पार 44 सीटों पर आगे चल रही है। झामुमो को अकेले 26 सीटों पर बढ़त मिली हुई है, जबकि अन्य 11 सीटों पर आगे हैं। उल्लेखनीय है कि 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में चुनाव हुए थे। एग्जिट पोल में किसी भी दल को बहुमत न मिलने से पूरे देश की उत्सुकता झारखंड विस चुनाव के नतीजों को लेकर है। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी, आरपीएन सिंह ने कहा कि हमें विश्वास था कि झारखंड हमारे गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देगा। फिलहाल, मुख्यमंत्री और जमशेदपुर से पूर्व बीजेपी के उम्मीदवार रघुवर दास ने कहा कि ये रुझान अंतिम नहीं हैं।


Leave a Reply