फीजियोथेरेपी सेंटर का महंत नारायण गिरी ने किया शुभारम्भ

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

-दुलारी सामाजिक सेवा समिति की मीनाक्षी शर्मा ने किया सराहनीय कार्य

गाजियाबाद। दुलारी सामाजिक सेवा समिति ने गरीबों और जरूरतमंद लोगों के लिए फीजियोथैरेपी सेंटर का शुभारंभ किया है। यहां नई तकनीक के माध्य मसे लोगों का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। कार्यक्रम शुभारंभ मुख्य अतिथि दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत नारायण गिरी महाराज ने दीप प्रज्जवलित कर किया। साथ ही इस अवसर पर संस्था की प्रमुख मीनाक्षी शर्मा को पटका पहनाया। प्रसाद दिया और मंत्रोच्चारण के साथ आशीर्वाद प्रदान किया।

इससे पहले दुलारी सामाजिक सेवा समिति ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत नारायण गिरी को शॉल पहनाकर व तुलसी का पौधा भेंट स्वरूप देकर उनका स्वागत-सम्मान किया। महंत गिरि ने कहा कि मीनाक्षी शर्मा द्वारा संचालित दुलारी सामाजिक सेवा समिति का यह एक बहुत सराहनीय कदम है, जिससे यहां के सभी क्षेत्रवासियों को लाभ प्राप्त होगा।

पहले दिन डॉ जितेंद्र ने 45 मरीजों का परीक्षण किया। आगे भी दो दिन तक यहां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है, जहां अन्य डॉक्टर सरिता गुप्ता, डॉ रेनू शर्मा और डॉ राजन अपनी निस्वार्थ व निशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य सम्मिलित हुए। दुलारी समिति की अध्यक्ष राधिका शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहयोगी संस्था के सदस्य राहुल शर्मा, परविंदर सिंह, राधा शर्मा, सुधा श्रीवास्तव, सारन्धा, सीमा आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*