राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
रांची। झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। अब तक मिले रुझान के अनुसार कांग्रेस गठबंधन को 39 सीटों पर बढ़त मिलता दिख रहा है। जबकि भाजपा 31 सीटों पर आगे चल रही है। हेमंत सोरेन दोनों सीटों से आगे चल रहे हैं।
सोमवार को मतगणना के मद्देनजर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। आज यहां 1,215 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि 30 नवम्बर से 20 दिसम्बर तक पांच चरणों में चुनाव हुए थे। सबसे पहले तोरपा और चंदनकियारी का परिणाम आने की उम्मीद है। क्योंकि यहां 13-13 राउंड की ही गिनती होनी है। सबसे अधिक 28 राउंड की गिनती चतरा में होनी है। इस कारण इस सीट का परिणाम सबसे अंत में आएगा।


Leave a Reply