राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
श्री मुक्तसर साहिब। पंजाब के जनपद श्री मुक्तसर साहिब के गिदडबाहा के सिविल सर्जन डॉ. एचएन सिंह को कोविड-19 के दौरान अच्छा कार्य करने पर उन्हें एंटी करपशन फेडरेशन आफ इंडिया ने कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया है। इसके लिए डा एचएन सिंह ने एंटी करपशन फेडरेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा और पंजाब टीम को धन्यवाद दिया है। इस मोके पर संस्था के पंजाब प्रधान संजीव कुमार गर्ग, जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग, जिला उपाध्यक्ष गुरदीप वर्मा, जिला डायरेक्टर मुकेश कुमार गर्ग, जिला कोआरडिनेटर जयन्त जैन, जिला सेक्रेटरी कुलदीप सिंह, जिला चीफ एक्जीक्यूटिव मेम्बर श्रवण कुमार, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, सुरेन्द्र कुमार बब्बू आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply