दिल्ली में इमारत गिरने से 5 छात्रों की मौत, कई छात्र फंसे

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के भजनपुरा में एक निर्माणाधीन इमारत भरभरा कर गिर गई। इमारत गिरते ही अफरातफरी मच गई। इमारत में  कोचिंग सेंटर चल रहा था। पांच छात्रों की मौत हो गई, जबकि कई छात्रों के अंदर फंसे होने की आशंका है। लोग कह रहे हैं कि 13 छात्र लापता हैं।

दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि भजनपुरा से बहुत बुरी खबर आ रही है। भगवान सब को सलामत रखे।’ थोड़ी देर में वहां केजरीवाल पहुंचने वाले हैं। वहां पहुंच कर हालात का जायजा लेंगे। हालांकि, स्‍थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर विभाग को दी। इसके बाद सात दमकल की गाड़ियां रवाना कर दी गई। अंदर कितने छात्र फंसे हैं, इसकी सही-सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। हालांकि, छात्र अंदर कुछ साथियों के होने की बात कह रहे हैं।

भजनपुरा में यह इमारत निर्माणाधीन बताई जा रही है। इसी इमारत की छत गिरी है। इस इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर शंकर इंस्टीट्यूट है। हादसे के वक़्त इंस्टीट्यूट में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, कुछ बच्चे मलबे में दब गए थे। दमकलकर्मियों ने चार से पांच बच्चों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया है। खबर लिखने तक कुल 13 बच्‍चों को अस्‍पताल पहुंचाया गया था।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*