राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
लखनऊ। ‘इंटरनेशनल नो टोबेको-डे’ के अवसर पर सरल केयर फाउंडेशन ने तम्बाकू मुक्त समाज के लिए देश के अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को सम्मानित किया। ये लोग अलग-अलग विधा में कार्यरत हैं और अपने-अपने प्रयास से तंबाकू के विरुद्ध अलख जगा रहे हैं।
सरल केयर फाउंडेशन की प्रेसीडेंट रीता सिंह ने बताया कि कोविड-19 (कोरोना वायरस) के कारण 31 मई “इंटरनेशनल नो टोबोको-डे” के अवसर पर सेमिनार और सम्मान समारोह का आयोजन नहीं हो पा रहा। इस वजह से तंबाकू मुक्त समाज की स्थापना में जुड़े समाज के प्रमुख लोगों के सम्मान कार्यक्रम का ऑन लाइन आयोजन करना पड़ा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी अवध प्रान्त की उपाध्यक्ष डॉ श्वेता सिंह ने वीडियो मैसेज के द्वारा सभी सम्मानित लोंगो के नामों की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि एसआर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान और बीएसएसआईटीएम के चैयरमैन आंनद शेखर सिंह उपस्थित रहे।
सरल केयर फाउंडेशन ने जिन हस्तियों को ऑन लाइन सम्मानित किया है, उनमें एसआर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान, बाबू सुंदर सिंह इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के चेयरमैन आनंद शेखर सिंह, वागा सुपरस्पेशयलिटी हॉस्पिटल की एमडी डॉ पल्लवी सिंह, दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी जितेन्द्र बच्चन, नया सवेरा सोसायटी गाजियाबाद की अध्यक्ष व शिक्षाविद डॉ. कमलेश भारद्वाज, मुरादाबाद की समाजसेवी आरती गुप्ता, समाधान की डायरेक्टर डॉ मधु पाठक, प्रिंसिपल/ लोक कलाकार कुसुम वर्मा, बाराबंकी से समाजसेवी शैलेंद्र श्रीवास्तव, डेंटिस्ट डॉ हिमांगी दुबे, डॉ दीप्ति भल्ला, डॉ मृणालिनी शाही, डॉ अर्पिता आनंद, मनोवैज्ञानिक डॉ नेहा आनंद, पत्रकार सुकीर्ति दीक्षित, समाजसेवी संजीव दीक्षित, नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान, विनायक पांडेय, शिक्षक आईपी सिंह, रजनी दीक्षित, इंजीनियर हया फातिमा और पंकज अस्थाना शामिल हैं।
सरल केयर फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त समाज अभियान के तहत तंबाकू से होने वाले नुकसान के विभिन्न पहलुओं पर जानकरी देने के लिए डॉ दीप्ति भल्ला, डॉ अर्पिता आनंद, डॉ हिमांगी दुबे और डॉ मृणालिनी शाही का एक्सपर्ट पैनल बनाया गया। इन सभी ने वीडियो के जरिये तंबाकू के कुप्रभावों की जानकारी लोगों को दी और जागरूक किया। सरल केयर फाउंडेशन ने जागरुकता के लिए ऑन लाइन हस्ताक्षर अभियान भी चलाया, जिसमे 300 से अधिक लोगों ने अपना समर्थन दिया है।


Leave a Reply