दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में फैक्टरी की छत गिरने से 4 लोगों की मौत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। विष्णु गार्डन इलाके में शनिवार की सुबह एक फैक्टरी की छत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। उन्हें पास के गुरु गोविंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई गई है।
हादसा दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में आज सुबह हुआ। यहां की एक फैक्ट्री की छत गिर गई, जिसमें छह लोग मलबे में दब गए। उनमें से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आज शनिवार की सुबह करीब 10 बजे थाना ख्याला में एक पीसीआर कॉल आई। सूचना मिली कि छत गिर गई है। सूचना मिलते ही पीसीआर वैन और स्थानीय पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। इमारत काफी पुरानी थी, जहां फैक्टरी चल रही थी। मलबे में दबे लोगों को पुलिस और डीडीएम कर्मचारियों ने बाहर निकाला और उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया और दो घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*