देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सवा लाख के पार पहुंचा, 3720 लोगों की मौत

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 1.25 लाख के पार पहुंच चुका हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कुल 1,25,101 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 3720 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी हैं।
देश में फिलहाल 69,597 एक्टिव केस हैं, वहीं 51,784 लोग ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब तक 44,582 मामले सामने आ चुके हैं और 1517 लोगों की मौत हो चुकी है। आईसीएमआर के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 28,34,798 सैंपल की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में देश में परीक्षण किए गए नमूनों की संख्या 1,15,364 है।
दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर 14 नए हॉटस्पॉट बने, जो अब तक एक दिन में सर्वाधिक हॉटस्पॉट का रिकॉर्ड है। इसके साथ ही अब दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या बढ़कर 92 हो गई है। हालांकि इसी अवधि के दौरान दिल्ली का एक इलाका कंटेनमेंट जोन की लिस्ट से बाहर भी हुआ है। इससे पहले गुरुवार को कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण 148 लोगों की मौत हुई थी। इस बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शु्क्रवार को बताया कि गुरुवार सुबह आठ बजे से 148 लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो गई और 6,088 नए मामले सामने आए हैं। देश में 66,330 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, संक्रमित हुए 48,533 लोग अब स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी तक करीब 40.97 प्रतिशत मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।’’ जिन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई हैं, उनमें विदेशी भी शामिल हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*