देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 29 हुई, कुल मरीज हुए 1071

नई दिल्ली। कोविड-19 से देश में दो और मौते दर्ज की गई हैं, जिससे मरने वालों की संख्या बढक़र 29 हो गई है। जबकि कोरोना मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। सोमवार को मरीजों की संख्या बढक़र 1071 हो चुकी है। इनमें 49 मरीज विदेशी हैं, लेकिन राहत भरी खबर यह है कि कोरोना के 100 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं।

उधर महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। यहां कोरोना के 193 मामले सामने आ चुके हैं। केरल में भी कोरोना के 194 मामले सामने आ चुके हैं। गुजरात में इस बीमारी से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। तकरीबन सभी राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती दिख रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के 27 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। मरीजों की संख्या राज्यों में इस तरह से है- अंडमान और निकोबार- 9, आंध्र प्रदेश में 19, बिहार-11, छत्तीसगढ़-7, दिल्ली- 53, गोवा -5, गुजरात-58, हरियाणा-33, हिमाचल प्रदेश-3, कर्नाटक- 80, केरल – 194, मध्य प्रदेश- 33, महाराष्ट्र- 193, मणिपुर-1, मिजोरम-1, ओडिशा-3, पुदुचेरी-1, पंजाब-38, राजस्थान-57, तमिलनाडु-50, तेलंगाना-69, चंडीगढ़-8, जम्मू और कश्मीर-31, लद्दाख-13, उत्तर प्रदेश में 75, उत्तराखंड -7 और पश्चिम बंगाल में कुल 19 मामले। यानि देश में 1071 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें 49 विदेशी लोग भी हैं जो कोरोना से संक्रमित हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*