लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह 27.5 लाख मनरेगा मजदूरों के खातें में 611 करोड़ रुपये डाल दिए हैं। इससे कोरोना की लड़ाई में समस्या झेल रहे परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अपने आवास से ही बैंक खाते में पैसा भेजने के साथ ही कई मनरेगा मजदूरों से फोन पर बात भी की और उनके खाते में पैसा डालने की बात बताकर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने कहा, कोई भी दिक्कत हो तो हमें बताएं। आपकी हर समस्या का समाधान करने की कोशिश की जाएगी।
योगी आदित्यनाथ ने खुद ही मजूदरों को फोन मिलाया और उनसे बातचीत की। एक महिला मुख्यमंत्री का फोन सुनते ही भावुक हो गयी। उन्होंने जैसे ही पूछा कि कैसे हैं आप तो उधर से आवाज आई, ठीक बानी। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने उसके खाते में पैसे डालने की बात बताकर उसका हालचाल जाना।
उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के जिलों से नए मरीज सामने आ रहे हैं तो कुछ अच्छी खबरें भी मिल रही हैं। पिछले नौ दिनों में लखनऊ में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। हालांकि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 80 के पार पहुंच चुकी है। यह चिंता का विषय भी है लेकिन शासन-प्रशासन संक्रमण के चेन को तोडऩे के लिए लगातार कोशिश कर रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मुझे प्रसन्नता है कि पूरी दुनिया जब कोरोना से आतंकित है तो बैंक 611 करोड़ की राशि का भुगतान कर रही है। इसके लिए वह बैंक की पूरी टीम को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि इस राशि की क्या महत्ता है, यह पलायन कर रहे मजदूरों को देखकर सहज अनुमान लगाया जा सकता है। देश के अंदर लॉकडाउन के साथ ही प्रधानमंत्री ने आर्थिक पैकेज भी घोषित किया है। इसके अलावा 80 लाख श्रमिकों के लिए भी नि:शुल्क खाद्यान उपलब्ध करवा रही है सरकार। तीन माह तक एक किलो दाल भी उपलब्ध करवाएगी।


Leave a Reply