नासिक में आग से 150 झोपड़ियां खाक

अविनाश शर्मा

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले के भद्रकाली इलाके में स्थित भीमवाड़ी सहकारनगर झोपड़पट्टी में शनिवार की सुबह भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पा लिया है लेकिन तब तक 150 से ज्यादा झोपड़ियां खाक हो गईं। साथ ही फायर ब्रिगेड का एक जवान घायल हो गया। पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटील और नगर निगम आयुक्त राधाकृष्ण गमे घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। सभी झोपड़पट्टी के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।
नासिक जिले की भीमवाड़ी झोपड़पट्टी में शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी झोपड़पट्टी को अपने घेरे में ले लिया। अंदर मैाजूद रसोई गैस के सिलेंडर लगातार फट रहे थे, जिससे आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां पहुंची, तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने सभी झोपड़पट्टी वासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इस बीच एक जवान जगदीश देशमुख घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सलाय में भर्ती कराया गया है। वहीं भाजपा सांसद हेमंत गोडसे ने घटनास्थल का दौरा कर सभी झोपड़पट्टी के लोगों को बी.डी. भालेकर मैदान में रहने की पर्यायी व्यवस्था करवाई है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*