राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
- महिला उन्नति संस्था ने तुलसी के 1000 पौधे लोगों को भेंट करने का लिया संकल्प
गौतमबुद्धनगर। धरती के ताप को कम करने एवं पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए समाजिक संगठन ‘महिला उन्नति संस्था’ लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिसरख स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर संस्था के संस्थापक डॉ राहुल वर्मा ने लोगों को तुलसी के पौधे भेंट कर उन्हें पर्यावरण शुद्धता के लिए हर सम्भव प्रयास करने की शपथ दिलाई।
डॉ राहुल वर्मा ने चिकित्सा कर्मियों को तुलसी के पौधे भेंट करते हुए कहा कि तुलसी आयुर्वेद की दृष्टि से स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी पौधा है। इसका सेवन बहुत ही लाभदायक है। यह रोग प्रतिरोधक पौधा पाचन, इमयुनिटी क्षमता बढ़ाने और मधुमेह जैसी बीमारी में रामबाण जैसा असर करता है, इसलिये संस्था ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 1000 तुलसी के पौधे लोगों को भेंट करने का संकल्प लिया है।
स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डा सचिन्द्र मिश्रा ने इस अवसर पर महिला उन्नति संस्था द्वारा लोगों को तुलसी पौधा भेंट करने की मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना जैसी बीमारी से लड़ने में तुलसी का सेवन बेहद कारगर है। यह प्राय: सभी घरों में पाई जाती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को रोजना किसी न किसी रूप में तुलसी का सेवन करना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के महासचिव अनिल भाटी, डा सुनीता यादव, अरविंद चौधरी, रणवीर चौधरी, सीमा माहेश्वरी, एस आर राणा, मो सादिक, सोनू और संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply