एसएसपी गाजियाबाद के आदेश पर कई थानेदार स्थानांतरित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। पुलिस व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने शनिवार को कई थाना प्रभारियों के तबादले कर दिए। थाना सिहानी गेट के प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र पाल सिंह का प्रमोशन हो गया है। उन्हें क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। उनके स्थान पर क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर दिलीप सिंह बिष्ट को इंस्पेक्टर थाना सिहानी गेट बनाया गया है।
एसएसपी नैथानी के अनुसार थाना सिहानी गेट के प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र पाल सिंह के क्षेत्राधिकारी पद पर प्रमोशन होने के नाते उनके स्थान पर क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर दिलीप सिंह बिष्ट को सिहानी गेट थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। करीब दो साल से निवाड़ी थाना में तैनात प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को निवाड़ी से भोजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक बनाकर भेजा गया है । विजय नगर के एडिशनल थाना प्रभारी जयकरण सिंह को निवाड़ी के प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है। भोजपुर इंस्पेक्टर राजीव कुमार को देहात से शहर में तैनाती देते हुए प्रभारी निरीक्षक विजयनगर बनाया गया है। विजयनगर थाना प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र चौबे को अपराध शाखा में भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ही एसएसपी कलानिधि नैथानी ने एक दरोगा को निलंबित किया था। जबकि दो अन्य दरोगाओं व एक दीवान को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इन चारों पर पीड़ितों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करने का आरोप है। आज शनिवार को इसी कड़ी में एसएसपी ने कई थानेदारों के तबादले किए हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*