बेटी सुरक्षा दल ने किया राहिल खान को जिला महासचिव मनोनीत

RAHIL KHAN

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। मोदीनगर में सामाजिक संस्था बेटी सुरक्षा दल (रजि.) के कार्यालय में 14 अक्टूबर 2019 को एक बैठक हुई। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से गाजियाबाद के राहिल खान को बेटी सुरक्षा दल का जनपद गाजियाबाद का जिला महासचिव मनोनीत किया गया। बैठक की मुख्य अतिथि बेटी सुरक्षा दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष बबिता शर्मा इस अवसर पर मौजूद रहीं। उन्होंने खान को मनोनीत पत्र देते हुए बधाई दी और उम्मीद की है कि राहिल खान बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और चिकित्सा गारंटी कानून पर काम करते हुए दल को गाजियाबाद में और आगे बढ़ाएंगे।
जिला महासचिव के रूप में राहिल खान ने कहा कि वह और उनकी पूरी टीम जिला गाजियाबाद में बेटियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। बेटी सुरक्षा दल के लिए वे पूरे तन-मन-धन से काम करेंगे। इस अवसर पर बेटी सुरक्षा दल के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. एस.के. शर्मा भी मौजूद रहे। उनके अलावा अखिल सैफी, शाहनवाज, बॉबी, सोनू, कमल शर्मा साईं, रेखा, नीलम, जुबेर त्यागी, जमील खान, आरके शर्मा, संजय सिंह, शाहबाज अली, आरिफ, नवीन, मनीष, बंटी, प्रदीप कुमार, किशोर, जुनाब अली आदि बैठक में उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*