वसंत पंचमी पर मेवाड़ में विधि विधान से हुआ मां शारदे पूजन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के मंदिर में वसंत पंचमी पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। मां शारदे की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराया गया। विधि विधान से मां शारदे पूजन व स्नान मेवाड़ की निदेषक डॉ अलका अग्रवाल ने कराया। वस्त्र, फूल-फल, मेवे का भोग लगाने के बाद मंदिर परिसर में मेवाड़ के शिक्षण स्टाफ व विद्यार्थियों ने भजन-कीर्तन से मां शारदे के प्रति अपनी आस्था, आराधना व वंदना के स्वर समर्पित किए। डॉ. अलका अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष वसंत पंचमी का पर्व इसी प्रकार से मनाया जाता है। इसका मकसद शिक्षा के मंदिर में शारदे का वंदन कर शिक्षा का माहौल बनाये रखना तो है ही, हर सम्प्रदाय के विद्यार्थियों में मां शारदे का पूजन-वंदन करने की प्रेरणा देना भी है। प्रसाद वितरण के साथ इसका समापन हुआ।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*