फिल्म बैंडिट शकुंतला का फस्र्ट लुक अमेरिकी फिल्म मार्केट में जारी

अमित मिश्रा
मुंबई। फिल्म “बैंडिट शकुंतला” का फस्र्ट लुक 40वें अमेरिकी फि़ल्म मार्केट ्रस्नरू में डायरेक्टर हैदर काज़मी ,इरीना रातको और को-प्रोड्यूसर लियाकत गोला द्वारा जारी किया गया है। इस फिल्म की कहानी बिहार की डकैत शकुंतला की सच्ची कहानी पर आधारित है। यूरोपीय देशों में रोमानिया में फिल्म की बिक्री के लिए मेकर्स ने क्कछ्व फिल्म्स और प्रोडक्शंस और एलियन फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है। डाकू रह चुकी शकुंतला खुद फिल्म में अपना किरदार निभा रही हैं। फिल्म में मुख्य नायक की भूमिका अभिमन्यु सिंह द्वारा निभाई जा रही है। फिल्म में ओंकार दास मानिकपुरी, ललितेश झा, रतनलाल, मुज़म्मिल कुरैशी और हैदर काज़मी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फि़ल्म अगले साल होनेवाले कांन्स फि़ल्म फेस्टिवल में रिलीज़ होगी। इस फि़ल्म के निर्माता हैं उपेंद्र कुमार ,पिंटू कुमार और शरवन प्रसाद। फिल्म की पूरी शूटिंग बिहार में होगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*