‘यारों वी आर द बेस्ट’ की विशेष स्क्रीनिंग और ऑडियो लॉन्च

अमित मिश्रा
मुंबई। स्कूली छात्रों से जुड़ी फीचर फिल्म यारों वी आर द बेस्ट की विशेष स्क्रीनिंग हाल ही में मूवी स्टार गोरेगांव में पांच सौ स्कूली बच्चों के लिए आयोजित की गई। फिल्म में उन स्कूली बच्चों की कहानी दिखाई गई है, जो माता-पिता के दबाव का सामना करते हैं और फिर भी वे साथी छात्रों को अपना प्यार और स्नेह दिखाते हैं। फि़ल्म खेल के क्षेत्र में एक उत्साहजनक क्लाइमेक्स पर समाप्त होती है।
वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले, अनंग देसाई, सुलभा आर्य, वीरेन्द्र सक्सेना, बृजेन्द्र काला और राज जुत्शी इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। उमेश मिश्रा और धर्मेश पंडित द्वारा निर्मित और सुनील प्रेम व्यास द्वारा लिखित और निर्देशित यह फि़ल्म आम फिल्मों से बहुत हटकर बनी है। ऑडियो लैब के सतीश पुजारी ने ओस्सो इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट और धर्मेश पंडित प्रस्तुति यारों वी आर द बेस्ट के ऑडियो अधिकार लिए हैं। उन्होंने दिग्गज पत्रकारों ज्योति वेंकटेश, इंदर मोहन पन्नू ,श्याम शर्मा, अमित मिश्रा और विरेन्द्र मिश्रा के साथ होटल स्पाइस गोरेगांव में फिल्म का ऑडियो भी जारी किया। इस अवसर पर मीडिया कर्मियों के साथ निर्माता उमेश मिश्रा और धर्मेश पंडित भी मौजूद थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*