फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन गाजियाबाद का गठन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रिंट मीडिया में कार्यरत फोटो जर्नलिस्टों के हितों की रक्षा करने और उनके कल्याण के उद्देश्य के लिए फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन गाजियाबाद का शनिवार को गठन किया गया। एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से नवीन सेठी अध्यक्ष (युग करवट), राकेश लाहोरिया उपाध्यक्ष (दैनिक हिंद आत्मा), शाहबाज खान महासचिव (दैनिक करंट क्राइम), जावेद खान सचिव (दैनिक मनस्वी वाणी), पप्पू नेहरा महामंत्री (दैनिक हिंट), नरेश सिंघानिया कोषाध्यक्ष (जनसागर टुडे), नितिन मंत्री (दैनिक प्रलंयकर), नरेश बबली सचिव (नेशनल रफ्तार), अकरम अली सचिव (एकता ज्योति) और हरी सिंह प्रचार मंत्री (दैनिक मनस्वी वाणी) चुने गए हैं। इसके अलावा सुनील पंवार दैनिक हिंट, वरुण लाहोरिया दैनिक युग करवट, शशांक करंट क्राइम, अनिल, नवनीत आप अभी तक को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
जिले के वरिष्ठ पत्रकारों का आशीर्वाद प्राप्त हो, इसलिए एसोसिएशन का संरक्षक मंडल भी बनाया गया है। इसमें हिंट टीवी के संपादक कमल सेखरी, युग करवट के संपादक सलामत मियां, मनस्वी वाणी के ग्रुप संपादक संदीप सिंघल, भावी सत्ता के संपादक राजवीर चौधरी, दैनिक प्रलंयकर के प्रधान संपादक दिनेश कुमार गोयल, दैनिक हिन्द आत्मा के संपादक अशोक कौशिक, करंट क्राइम के संपादक दीपक भाटी, निवाण टाइम्स व हिंट के चेयरमैन कपिल त्यागी, आप अभी तक के संपादक इमरान खान, एकता ज्योति के संपादक राजकुमार राणा, नेशनल रफ्तार के संपादक यथार्थ शर्मा, और जनसागर टुडे के संपादक पंकज ठाकुर शामिल हैं।

admin
About admin 3410 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*