गौतमबुद्ध नगर। सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) लगातार अपने कार्य के साथ-साथ परिवार का भी विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में आज शनिवार को संगठन ने शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े वीरेंद्रपाल सिंह राणा को अपनी संस्था का संरक्षक बनाया है।
संस्था के संस्थापक डॉ. राहुल वर्मा ने बताया कि मास्टर वीरेंद्रपाल सिंह राणा ने पिछले कई साल से शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्हें संस्था का संरक्षक बनाने का मुख्य उद्देश्य है कि देश की छात्राओं का भविष्य महिला उन्नति संस्था (भारत) से जोड़कर और आगे बढ़ाएंगे। संस्था के माध्यम से महिलाओं का मार्ग और प्रसस्त होगा। ऐसी हमारी उम्मीद है।
डॉ वर्मा ने कहा कि जारचा निवासी जनपद गौतमबुद्ध नगर के कलौंदा स्थित वत्सराज स्वतंत्र भारत इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मास्टर वीरेंद्रपाल सिंह राणा का अनुभव संस्था के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेगा। ग्रामीण क्षेत्र में महिला एवं बच्चियों की शैक्षिक स्थिति में सुधार हेतु महिला उन्नति संस्था भी तेजी से अग्रसर है। मास्टर साहब के माध्यम से संस्था और इस कार्य में गौरवान्वित होगी। इस अवसर पर महासचिव अनिल भाटी, विजय तंवर, रवि कुमार, हरेंद्र आनंद और उपेंद्र राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Nice to see
Nice and innovative work for ladies