राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। उत्सव पार्टी हॉल में कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रोटरी क्लब खुर्जा शक्ति द्वारा धर्मशीला नारायणा हॉस्पिटल दिल्ली के सहयोग से मल्टी-स्पेशलिटी हेल्थ चेक-अप कैम्प का आयोजन किया गया। कैंप में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. शुभम गर्ग ने लोगों को कैंसर से बचाव, प्रारंभिक लक्षणों की पहचान एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया।
स्वास्थ्य शिविर में मैमोग्राफी, पेप-स्मीयर, ओरल स्कैनिंग, पीएफटी, बीएमडी, बीपी, ईसीजी एवं आरबीएस सहित विभिन्न प्रकार की जांचें की गईं। डॉ. शुभम गर्ग का कहना है कि समय पर जांच एवं जागरूकता से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का प्रभावी उपचार संभव है। कैंप में डॉ. योगेश कुमार ने उपस्थित लोगों को आवश्यकता पड़ने पर किसी व्यक्ति का जीवन बचाने के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एवं सीपीआर (CPR) संबंधी प्रशिक्षण भी दिया।
रविवार को आयोजित हेल्थ कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटरी नमन दादू, सचिव रो० मनीष ललित, कोषाध्यक्ष एडवोकेट अमित बंसल, शिविर संयोजक रो० निशांत रसवंत सहित रो० सोनी सिंघल, रो० कौशल कुमार, रो० विनय सिंह, रो० विपुल भटवारा, रो० गौरव गर्ग, रो० मनीष वार्ष्णेय, रो० गोल्डी शर्मा, रो० विक्की अग्रवाल, रो० प्रदीप तायल, रो० दीपक गोविल, रो० सरल बंसल, रो० शलभ सिंघानिया, रो० अभिषेक जैन, रो० चंद्रशेखर बंसल एवं रो० अर्चित बंसल आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply