राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मुंबई। बॉलीवुड की जगमगाती रंगीन दुनिया को अपने फन और हुनर से और अधिक सजाकर चार चांद लगानेवाले लोगों को सम्मानित करने के लिए ‘बॉलीवुड लिजेंड अवार्ड – 2019’ का शानदार आयोजन किया गया। कृष्णा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बॉलीवुड एवं मीडिया जगत की अनेकों हस्तियां उपस्थित थीं। खासकर म्युज़िक डायरेक्टर दिलीप सेन और ज्योतिर्विद अटलांटा कश्यप का नाम गिना जा सकता है।
सम्मान समारोह में उत्कृष्ट फिल्म पत्रकारिता के लिए अमित मिश्रा, पीसी कपाड़िया, फोटोग्राफी के लिए बाबा लोंढे, अभिनय के लिए अली खान, संगीत के लिए शिवराम परमार, गीतकार संजय मिश्रा, पीआर के लिए संजयभूषण पटियाला और अब्दुल कादिर सहित अनेक लोगों को अवार्ड देकर सममानित किया गया।


Leave a Reply