भव्य और दिव्य होगा हरिद्वार महाकुंभ: महंत नारायण गिरी महराज

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
गाजियाबाद। धर्मनगरी हरिद्वार में 2010 की तर्ज पर भव्य और दिव्य कुंभ का आयोजन किया जाएगा। जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और गाजियाबाद स्थित दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के श्रीमहंत नारायण गिरि महराज जी ने 2021 में होने वाले कुंभ की तैयारियों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हरिद्वार में होने वाला महाकुंभ बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संबंध में पिछले दिनों अखाड़ों की एक बैठक भी की गई है।
रविवार, 03 जनवरी को महंत नारायण गिरी ने राष्ट्रीय जनमोर्चा से बताया कि अखाड़ा परिषद की बैठक में संतों ने यह निर्णय लिया है कि इस वर्ष जनवरी- फरवरी में कोरोना वैक्सीन आने के बाद महाकुंभ बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार भरपूर तैयारियों में जुटी है। महाकुंभ 2021 भव्य और दिव्य रूप से संपन्न कराया जाएगा। अखाड़ों से जुड़े जगद्गुरु, धर्माचार्य, शंकराचार्य, महामंडलेश्वर, रामानंदाचार्यों सहित संत महापुरुष कुंभ स्नान के लिए हरिद्वार आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भक्तों के लिए 2021 बहुत ही शुभ है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*