भातखंडे संगीत महाविद्यालय में बिखरा बसंत का रंग

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गाजियबाद। अशोक नगर स्थित वीएन भातखंडे संगीत महाविद्यालय गाजियाबाद में गुरुवार को बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। निदेशक पंडित हरिदत्त शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम अनुश्री ने राग भैरवी में वंदना प्रस्तुत की। तत्पश्चात् सभी छात्र छत्राओं ने अपने गायन के माध्यम से मा शारदे को अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। वरिष्ठ कलाकार कृष्णा विश्व नाथ द्वारा प्रस्तुत राग आभोगी कान्हड़ा तथा पंकज शर्मा द्वारा गाया गया राग गौड़ मल्हार कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे। ज्योति शर्मा हारमोनियम पर और प्रीति त्रिगुणायत व आयुष तबले पर संगतकार के रूप में कार्यरत थे। महाविद्यालय के निदेशक पंडितजी ने सभी श्रोताओं को बसंत पंचमी पर्व का महत्व एवं मां सरस्वती के प्राकट्य की कथा से अवगत कराया। निदेशक प्राचार्य व शिक्षकों सहित महाविद्यालय के सभी छात्र कार्यक्रम के प्रतिभागी बने।

admin
About admin 3418 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*