वसंत पंचमी पर मुख्यमंत्री योगी समेत लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई पुण्य की डुबकी

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

प्रयागराज। प्रयागराज माघ मेला-2020 के प्रमुख स्नान पर्व वसंत पंचमी पर संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए गुरुवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर में तीन बजे स्नान से घंटा-घड़ियाल और शंखनाद के साथ स्नान का सिलसिला शुरू हुआ तो दिन में भी चलता रहा। प्रशासन का दावा है कि 20 लाख श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं की भीड लगातार संगम की ओर जा रही है।

वसंत पंचमी के स्‍नान पर्व को देखते हुए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। प्रयागराज की पवित्र भूमि पर पावन त्रिवेणी की गोद में वंसत पंचमी के अवसर पर आज मां सरस्वती से विद्या, विवेक एवं विद्वत्ता की मनोकामना के साथ ‘आस्था के स्नान’ के लिए पधारे सभी साधु-संतों, साधकों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने माघ मेला के प्रमुख स्‍नान पर्व वसंत पंचमी पर गुरुवार सुबह संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद विधि विधान से गंगा पूजन किया और आरती उतारी।  वैदिक मंत्रोच्‍चार के बीच, धूप, दीप,नौवेद़य, फल, फूल, सिंदूर और वस्‍त्र अर्पित कर दुग्‍धाभिषेक किया। इसके बाद बाद संगम तट पर गंगा की अविरलता व निर्मलता के लिए पंतग और गुब्‍बारे उड़ाए। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री सिद़ार्थ नार्थ सिंह, प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्‍ता नंदी भी मौजूद रहे। संगम में गुरुवार भोर से ही वसंत पंचमी स्नान पर्व पर पुण्य की डुबकी लगनी शुरू हो गई है। माघ मेला क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वप्रथम की गंगा की आरती की, तत्पश्चात पतंग उड़ा कर वसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*