भारत की अखंडता व संप्रभुता सर्वोच्च, व्यर्थ नहीं जाएगा जवानों का बलिदानः प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गलवाना घाटी में भारत-चीन के बीच बने तनाव की स्थिति में देश को आश्वस्त करते हुए कहा कि भारत की अखंडता और संप्रभुता सर्वोच्च है और इसकी रक्षा करने से हमें कोई भी रोक नहीं सकता।
मोदी ने बुधवार को 15 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के दौरान गलवान घाटी में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई बैठक में शामिल गृहमंत्री अमित शाह और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने शहीद जवानों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बैठक की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमारे लिए भारत की अखंडता और संप्रभुता सर्वोच्च है और इसकी रक्षा करने से हमें कोई भी रोक नहीं सकता। भारत शांति चाहता है लेकिन भारत उकसाने पर हर हाल में यथोचित जवाब देने में सक्षम है।’
उन्होंने कहा कि किसी को भी हमारे धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। जब भी भारत को उकसाया गया है, तो भारत ने जवाब दिया है। चाहे वह किसी भी तरह की स्थिति क्यों न हो।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*