डॉ कविता रायजादा की कहानी पर बनी फिल्म रिलीज को तैयार

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर आधारित आगरा में शूट हुई फीचर फिल्म ग्रीन सिग्नल अनिशा फिल्म्स इंटरनेशनल तथा आरआर दीक्षित एंटरटेनमेंट के तले बनकर तैयार हो गई है। इसका मुहूर्त प्रो एसपी सिंह बघेल एवम विधायक योगेन्द्र उपाध्याय, श्रीमती मधु बघेल एवम अप्सा अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता के कर कमलों द्वारा प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ था।
फिल्म में मुख्य अभिनय मुंबई के चर्चित कलाकार पीपली लाइव फेम नत्था (ओंकारदास मानिकपुरी), रूपाली पवार, अंशु , गौरी शंकर, आगरा के मुख्य कलाकारों का है। फिल्म में बाल कलाकार जिया छाबड़ा, टॉयलेट फिल्म के कलाकार उमा शंकर, रमेश श्रीवास्तव, ज्योति सिंह, जुबली रायजादा और शुभी दयाल ने भी काम किया है। मेकअप आर्टिस्ट भी आगरा का ही रोहित हैं।
गाने के बोल आगरा के एंड्रयूज स्कूल की शिक्षिका भावना दीपक मेहरा ने लिखे हैं। स्टोरी राइटर हैं दयालबाग विश्विद्यालय की डॉ कविता रायजादा। उन्होंने राष्ट्रीय जनमोर्चा से बताया कि सम्पूर्ण फिल्म की शूटिंग आगरा में ही हुई है। इसमें मुख्य रूप से स्थान हैं- प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, सिनर्जी हॉस्पिटल, ओम साई हॉस्पिटल, थाना हरीपर्वत क्रॉसिंग फुटपाथ, अदन बाग, दयालबाग और सिकंदरा। फिल्म के निर्देशक है- शरद सिंह ठाकुर, डी ओ पी, नारायण दीक्षित, प्रोड्यूसर शरद सिंह ठाकुर, नारायण आर दीक्षित एवम मनोज कुमार मिश्र।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*