राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। रियाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, क्लाइमेट चेंज और क्लीन ऊर्जा के प्रभाव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऊर्जा की खपत और ऊर्जा की बचत दोनों ही महत्वपूर्ण होंगे। भारत की तेज गति से बढ़ती इकॉनमी के लिए ऊर्जा में निवेश बहुत जरूरी है। भारत की तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए ऊर्जा में निवेश आवश्यक है। मैं यहां मौजूद लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह करता हूं।
सऊदी अरब में इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, हमारे कई स्टार्टअप वैश्विक स्तर के हैं। हम बिजनस फ्रेंडली सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विश्व के सभी वेंचर्स से आग्रह है कि वे हमारे स्टार्टअप का लाभ उठाएं। आज भारत में रिसर्च पर काफी बल दिया जा रहा है। भारत इस वक्त तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप सेंटर बन गया है। उन्होंने कहा, फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव फ़ोरम का उद्देश्य विश्व में उभरते ट्रेंड्स को समझना भी है, तीन साल के समय में इस फोरम ने लंबा सफर तय किया है। आज भारत में रिसर्च पर काफी जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में विश्व कल्याण का रास्ता ढूंढना बेहद जरूरी है। भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को दोगुनी करके 5 ट्रिलियन डॉलर करने का लक्ष्य रखा है। आज भारत में रिसर्च पर काफी बल दिया जा रहा है। भारत इस वक्त तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप सेंटर बन गया है। सऊदी अरब में पीएम मोदी ने कहा कि आपके शहर में आकर काफी ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं। मैं आप लोगों के बीच भारत के लोगों की शुभेच्छाएं लेकर आया हूं। हमारा सऊदी अरब से नाता हजारों साल पुराना है। भारत-अरब का रिश्ता सदियों पुराना है।


Leave a Reply