दिल्ली में घुसे लश्कर के 4-5 आतंकी, राजधानी की सभी सीमाएं सील, हाई अलर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के चार से पांच आतंकी घुस आए हैं। यह सूचना मिलते ही दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। ये आतंकी दिल्ली में किसी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं। दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर इलाकों में सघन जांच शुरू कर दी है। तमाम गेस्ट हाउस, होटल्स, कश्मीर नंबर के वाहनों की सघन तलाशी शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि बॉर्डर इलाकों में वाहनों के बोनट खोलकर चेकिंग की जा रही है। दिल्ली के सभी जिला डीसीपी, स्पेशल सेल क्राइम ब्रांच स्पेशल ब्रांच और अन्य यूनिट को अर्लट पर रखा गया है। जम्मू कश्मीर नंबर के वाहनों की तलाशी ली जा रही है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के लोगों खासकर मकान किराये पर देने वालों को सावधानी बरतने को कहा है। दिल्ली के बाहरी इलाकों में खास नजर व चेकिंग करने को कहा गया है।
दिल्ली पुलिस के खुफिया एजेंसी को रविवार को 4-5 आतंकियों के दिल्ली में घुसने की कोशिश की सूचना मिली थी। उसके बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस की टीम लगातार इस मामले में नजर बनाए हुए है। खुफिया विभाग ने बताया कि ये आतंकी किसी अस्पताल या अस्पताल के नजदीकी बाजार एरिया को निशाना बना सकते हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*