मध्य प्रदेश में कोरोना से 85 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या हुई 1781

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इंदौर में 85 नये संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि दो लोगों की मौत हो गई है। कोरोना पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा यहां अब तक 1029 हो चुका है। पूरे राज्य में 85 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमितों की संख्या 1781 हो गई है।
इंदौर सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने बताया कि गुरुवार की देर रात एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा 428 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें 85 नये पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं दो लोगों की मौत हुई है। दोनों मृतकों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
शुक्रवार की सुबह खरगौन जिले में 53 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिनमें 9 लोगों पॉजिटिव और 44 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पॉजिटिव सभी मरीज जिले के बडग़ांव के रहने वाले हैं। इनमें तीन साल की एक बच्ची शामिल है। इसी के साथ खरगौन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 हो गई है, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
नये मरीजों को मिलाकर मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1781 हो चुकी है। सबसे अधिक इंदौर में 1029, भोपाल 323, उज्जैन 76, खरगौन 60, धार 36, खंडवा 35, जबलपुर 30, होशंगाबाद 26, बड़वानी 24, रायसेन 26, देवास 21, मुरैना 16, विदिशा 13, रतलाम 12, मंदसौर 08, आगरमालवा 11, सागर 05, ग्वालियर 04, शाजापुर 06, श्योपुर 04, छिंदवाड़ा 04, अलीराजपुर 03, शिवपुरी 02, बैतूल 01, टीमकगढ़ 02 तथा तीन मरीज अन्य राज्य के शामिल हैं। वहीं, इंदौर में दो लोगों की मौत की पुष्टि के बाद अब प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 85 हो गई है। मृतकों में इंदौर के 55, भोपाल के 07, उज्जैन के 07, खरगौन के 05, देवास के 06 और धार, जबलपुर, छिंदवाड़ा, मंदसौर और आगर मालवा का एक-एक व्यक्ति शामिल है।

admin
About admin 3410 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*