शान हेल्प ग्रुप ने लखनऊ में पुलिसकर्मियों को बांटे सेनिटाइजर

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लखनऊ। कोरोना को खत्म करने के लिए लगातार लोग लड़ रहे हैं। इसी कड़ी में सामाजिक संस्था शान हेल्प ग्रुप की टीम भी अपनी अच्छी भूमिका निभा रही है। टीम के मेंबरों ने राजधानी लखनऊ में चौक-चौराहों पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के सेनिटाइजर का मुफ्त वितरण किया।
पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए लगातार लड़ रहे हैं। इनका योगदान अहम है। ये लोग ड्यूटी के दौरान तमाम लोगों के संपर्क में भी आते हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों को संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। इसलिए सामाजिक संस्था शान हेल्प ग्रुप की टीम लखनऊ पुलिस कर्मियों को सेनिटाइजर का वितरण कर रही है। आज भी टीम ने बंगला पुल चौराहा, होमगार्ड मुख्यालय ट्रैफिक बूथ, हुसैनगंज चौराहा बैरिकेडिंग, बर्लिंगतन ट्रैफिक बूथ, गवर्नर हाउस चौराहा बूथ एवं बैरिकेडिंग, फन मॉल बैरिकेडिंग, लोहिया पार्क चौराहा ट्रैफिक बूथ, पॉलीटेक्निक मुख्य चौराहे, पिकप भवन चेक पोस्ट, अम्बेडकर उद्यान चौकी बैरिकेडिंग आदि पर सेनिटाइजर का वितरण किया।
सामाजिक संस्था शान हेल्प ग्रुप की मीडिया प्रभारी अंजली पांडेय ने बताया कि सेनिटाइजर का प्रबंध रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर सेल्स टैक्स सतीश दलेला, प्राथमिक विद्यालय गोयला बीकेटी के प्रधानाचार्य सुरेश जायसवाल, गोमतीनगर निवासी सोशल एक्टिविस्ट दीपक राजभर, सागर शान, आशा वेलफेयर फाउंडेशन, सिटीसीएस फैमिली एनजीओ एवं कीर्ति पन्त के माध्यम से किया गया। टीम के सदस्य बृजेन्द्र बहादुर मौर्य ने बताया कि अब तक 40 से अधिक चौराहों पर सेनिटाइजर का वितरण किया गया है। वितरण का चौथा चरण भी जल्द ही शुरू किया जाएगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*