राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
मुंबई। महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह में शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक, कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण, वर्षा गायकवाड़ व अमित देशमुख समेत 36 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ गहण की। इनमें से 26 कैबिनेट मंत्री होंगे, जबकि 10 राज्य मंत्री होंगे।
लेकिन महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार के मंत्रिमंडल का जिस तरह गठन हुआ है उसको देखकर कहा जा सकता है कि इस सरकार में बेटा, बेटी, भतीजा-भतीजे मंत्री बन गए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे अदित्य ठाकरे, शरद पवार के भतीजे अजित पवार, पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित देशमुख, पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे के भतीजे धनंजय मुंडे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड़ की बेटी वर्षा गायकवाड़ ने ली मंत्री पद की शपथ ली है।
गौरतलब है कि सबसे पहले अजित पवार ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। अजित पवार ने इससे पहले भाजपा के साथ सरकार बना उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, अब उन्होंने एनसीपी के कोटे से उद्धव सरकार में उपमुख्यमंत्री पद ग्रहण किया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक ने मंत्री पद की शपथ गहण की।
सोमवार को शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों में अजित पवार, उपमुख्यमंत्री (एनसीपी), धनंजय मुंडे, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी), विजय वडेट्टीवार, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस), अनिल देशमुख, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी), हसन मश्रीफ, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी), वर्षा गायकवाड़, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस), राजेंद्र शिंगणे, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी), नवाब मलिक, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी), राजेश टोपे, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी), केदार सुनील छत्रपाल, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस), अशोक चव्हाण, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस), दिलीप वल्से पाटिल, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी), अमित देशमुख, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस), भूसे दादाजी, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना), जितेंद्र आव्हाड, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी), संदीपन भुमरे, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना), बालासाहेब पाटिल, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी), यशोमति ठाकुर, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस), संजय राठौड़, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना), गुलाब राव पाटिल, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना), अनिल परब, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना), उदय सामंत, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना), केसी पाडवी, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस), शंकर राव गडाख, कैबिनेट मंत्री (निर्दलीय विधायक, शिवसेना समर्थित), असलम शेख, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस) और आदित्य ठाकरे, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना शामिल) हैं। राज्य मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने वाले नेताओं मेंअब्दुल सत्तार, संजय बनसोंडे, प्राणक्त तनपुरे, राजेंद्र पाटिल, बंटी पाटिल, शंभूराज देसाई, अदिति तटकरे, बच्चू कडू, विश्वजीत कदम और दत्तात्रेय भरणे शामिल रहे।


Leave a Reply