कई हस्तियों को ‘द इंडियन यूथ अचीवमेंट अवार्ड’ से नवाजा

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

नई दिल्ली। रफी मार्ग स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में द इंडियन यूथ अचीवमेंट अवार्ड-2019 का आयोजन किया गया। भव्य समारोह में ऐसी प्रतिभावों को सम्मानित किया गया, जो रियल टैलेंट और रियल हीरोज के लिए जाने जाते हैं। खासकर मीडिया, फैशन फोटोग्राफर, प्रमुख व्यक्तित्व, डिजाइनर और मेकअप के क्षेत्र में लोग उनकी प्रतिभा देखना चाहते हैं। कुल मिलाकर भारत के अनदेखे टैलेंट और हीरोज को समर्पित रहा कार्यक्रम।

इंडियन यूथ अचीवमेंट अवार्ड का रविवार को चौथा सम्मान समारोह था। इसमें देश की मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। सांसद, अभिनेता, मॉडल और सोशलवर्क के क्षेत्र से तमाम लोग आए। समारोह का दीप प्रज्जवलित कर मुख्य अतिथि चेयरपर्सन ओलियालिया वर्ल्ड और पूर्व मिस रोमानिया ऐना वर्मा,  फ्रेसका के अध्यक्ष अखिल गुप्ता, सेलिब्रिटी सुरेन्द्र पाल, केसीसी ग्रुप के अध्यक्ष शरद कोहली ने किया। इस मौके पर जेमस माइन के निर्देशक अमित गुप्ता,  राजस्थानी अकादमी के अध्यक्ष गौरव गुप्ता, एआईजीसीएल के जनरल सेक्रटरी डॉ संजीव कुमार, गोविंद अग्रवाल और भाजपा दिल्ली युवा के प्रवक्ता विनय चौधरी भी मौजूद रहे।

द इंडियन यूथ अचीवमेंट अवार्ड 2019 से जिन हस्तियों को सम्मानित किया गया, उनमें हिन्दुस्थान समाचार के मुख्य उप सम्पादक जितेन्द्र बच्चन, प्रिया सूर्यवंशी (मिस इंडिया आइकॉन 2019-2020), सार्थक जैनवाल (मिस्टर किड इंडिया आइकॉन 2019-2020), हेमा सक्सेना (मिसेज इंडिया आइकॉन 2019-2020), संजय मित्तल (बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान 2019-2020), गेस्ट ऑफ ऑनर हवा सिंह छोकर, योग गुरु स्वामी आशुतोष, नकुल गांधी, अनिल अरोड़ा, उमेश सेठ, करण, राहुल चौधरी और अमृता कौर, गुरजीत सिंह, शोबय देसी क्रिमिनल, ओजाँक शुक्ला, रवि बजाज, केरल की श्रीमती मणिमलई, श्रीमती सुचित्रा हरिकृष्णन, श्रीमती ई फरीदा सालोमी, श्रीमती कुमारी गुरुसामी मरीमुथु, साईं सम्यक्थ कार्तिक, साईं मिरथुन सतीश, एंकर रश्मि शर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर, योगेश दीक्षित, विकास शर्मा, रंजन झांजी, रवि सिंह, कशिश कंवर, शशिकांत गौतम, जेपी एखिलन, वीजे तनुश्री, मिस्टर दस्तगीर रमजान शेख, शेब्बी सिंह असली गोल्ड, डीजे जैक सनैर, लेफ्टिनेंट डॉ एस पैकियाराजी, मिस्टर अभिनव चतुर्वेदी, अपेक्षा यादव, सिंगर डायमंड, सुभाष जिंदल, डॉ के सुधागरन, शिवराज चंदरोल और इंद्रजीत सिंह शामिल रहे।

समारोह के आयोजक दलजीत डोगरा ने कहा, “हमारा सदैव प्रयास होता है कि इंडियन यूथ अचीवमेंट अवार्ड के लिए उन्हीं चेहरों को चुनें जो वास्तविक प्रतिभाएं हैं। हम कई टैलेंटेड फ्रेसर्स फेसेस, स्पोर्ट्स पर्सन, सोशल एक्टिविस्टिस्ट, मोटिवेशनल स्पीकर, क्रिएटिव स्टूडेंट्स, चाइल्ड प्रॉडिजी, एंकर, एक्ट्रेस, म्यूजिक डायरेक्टर, रैपर, सिंगर, मॉडल्स, योगा गुरु, एजुकेटर की प्रतिभावों को निखारने व सर्विस सेक्टर के लिए प्रतिबद्ध हैं। दिलजीत डोगरा ने बताया कि सम्मान समारोह में हम जट्ट और जट्टी, फ्रेसका जूस, लॉड शिवा, एआईजीसीएल, जेम माइन और वेल्वेट बैग नमोर, प्राइमा का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर विनय चौधरी, गोविंद अग्रवाल और एनी डोगरा के अलावा तमाम पत्रकार और समाजसेवी मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*