राज्यसभा में एसपीजी बिल पास

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

नई दिल्ली। राज्यसभा में एसपीजी (संशोधन) बिल 2019 को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इस बीच कांग्रेस सांसदों ने सदन से वॉक आउट कर दिया।

मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह सच नहीं है कि हम केवल गांधी परिवार को ध्यान में रखकर एसपीजी बिल लाए है। इस बिल को लाने से पहले ही खतरे के आकलन कर के गांधी परिवार से सुरक्षा वापस ले ली गई थी। उल्लेखनीय है कि बिल लोकसभा में 27 नवंबर, 2019 को पारित हो गया था।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*