राष्ट्रीय जनमोर्चा के वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा ‘लिजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड -2020’ से सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
मुंबई। मेयर हॉल में आज रविवार को कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा लिजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड -2020 का शानदार आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनमोर्चा के वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए “लिजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड -2020” से सम्मानित किया गया। मिश्रा को इससे पहले रोशन सितारे अवार्ड, बॉलीवुड लिजेंड अवार्ड, बॉलीवुड आइकोनिक अवार्ड और गॉड गिफ्टेड अवार्ड सहित कई अन्य सम्मानों से नवाजा गया है। वहीं आज के सम्मान समारोह में प्रसिद्ध म्युजिक़ डायरेक्टर दिलीप सेन, स्टार कॉमेडियन-एक्टर सुनील पाल, ब्राइट एड्वर्टाइजिंग के योगेश लाखानी व एक्टर एज़ाज़ खान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
डायरेक्टर कृष्णा चौहान के इस तीसरे शानदार एवार्ड शो की छटा बहुत ही मनोहारी थी। कोरोना संकट के कारण निर्देशित सरकारी नियमों का पूर्णत: अनुपालन करते हुए आयोजित यह अवॉर्ड फंक्शन बॉलीवुड के लिए यादगार फंक्शन रहा। डायरेक्टर व अवार्ड फंक्शन के आयोजक कृष्णा चौहान इस अवार्ड से पूर्व बॉलीवुड आयकोनिक अवार्ड तथा बॉलीवुड लिजेंड अवार्ड का आयोजन कर चुके हैं। आज कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत इस जगमगाते अवार्ड फंक्शन में जिन हस्तियों को सम्मानित किया गया है, उनमें बॉलीवुड की प्रसिद्ध सेलिब्रिटीज़ दिलीप सेन, सुनील पाल, दीपा नारायण झा, अली खान, गीतकार सुधाकर शर्मा, ब्राइट एड्वर्टाइजिंग के योगेश लाखानी, एक्टर नफे खान, एज़ाज़ खान, केके गोस्वामी एवं इंटरनेशनल डांस परफॉर्मर-एक्टर शिरीन फरीद शामिल हैं। इन सभी को लिजेंड दादासाहब फाल्के अवार्ड-2020 से नवाजा गया है। इनके अलावा सुहैल फिदाई, बेस्ट पीआर के लिए अब्दुल कादिर, जयेश गोहिल, संतोष साहू, राजाराम सिंह व बॉलीवुड के फोटोग्राफर राजेश कुरील को भी लिजेंड दादासाहेब फाल्के एवार्ड देकर सम्मानित किया गया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*