नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस के मद्देनजर देशभर में लॉकडाउन को गंभीरता से लेने का आह्वान किया है। सोमवार को मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा है, लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया अपने आपको बचाएं, परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वे नियमों और कानूनों का पालन करवाएं।


Leave a Reply