सदी के महानायक ने दिखाया बड़प्पन, मांगी माफी

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कविता शेयर की थी। उस कविता को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं लेकिन इस कविता के रचियता अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि तृषा अग्रवाल हैं, जो अमिताभ बच्चन की प्रसंशक हैं। अमिताभ ने अब बड़प्पन का परिचय देते हुए उनसे माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस संबंध में दो ट्वीट किए हैं, ‘तृषा जी, मुझे पता चला कि एक ट्वीट में जो कविता मैंने लोगों के सामने रखी थी, वह आपकी है। मैं क्षमा प्रार्थी हूँ, मुझे ज्ञान नहीं था इसका! मुझे किसी ने मेरे ट्विटर और मेरे व्हाट्सप्प पर भेजा था, मुझे अच्छा लगा और मैंने शेयर कर दिया। मैं माफी चाहता हूँ!’
अमिताभ के इस ट्वीट पर फैंस जहां उनके बड़प्पन के मुरीद हो गए है, वहीं रीट्वीट करते हुए तृषा अग्रवाल ने खुशी व्यक्त करते हुए आभार जताया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*