नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) देश की प्रमुख जांच एजेंसी है, लेकिन एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसे कोई सोच भी नहीं सकता। इस सुरक्षित संस्था की कस्टडी से 45 करोड़ रुपये का जब्त किया सोना किसी ने उड़ा लिया है। है न हैरान करने वाली घटना! लेकिन सच यही है। रहस्यमय तरीके से 103 किलोग्राम सोना सीबीआई की सेफ कस्टडी से गायब है। सीबीआई ने वर्ष 2012 में तमिलनाडु के चेन्नई स्थित इंपोर्टर सुराणा कॉर्पोरेशन लि. के ऑफिस में छापमारी के दौरान यह सोना जब्त किया था।
दरअसल, सीबीआई ने साल 2012 में सुराणा कॉर्पोरेशन लि. के ऑफिस में छापा मारा था। इस दौरान 400.47 किलोग्राम सोना जब्त किया गया था। सीबीआई ने बताया कि यह सोना सीबीआई ने अपनी कस्टडी में सुराणा कॉर्पोरेशन लि. की तिजोरियों और वाल्टों में सील कर रखा गया था। उस समय स्वतंत्र गवाहों और सुराणा कॉर्पोरेशन के एमडी और उनके अधिकारियों भी मौजूद थे। सोने का कुल वजन 400.47 किलोग्राम था, लेकिन हाल में जब लॉक और सील खोला गया तो पाया गया कि 103.864 किलोग्राम सोना गायब है।
सीबीआई के अनुसार बुलियन और ज्वेलरी में गायब 103 किलोग्राम सोना 400.47 किलोग्राम का ही हिस्सा है। अब इस मामले की जांच मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु क्राइम ब्रांच-सीआईडी पुलिस को सौंप दी है। न्यायमूर्ति पीएन प्रकाश ने आदेश दिया है कि जांच एसपी रैंक के अधिकारी करेंगे और छह महीने के भीतर पूरी हो जानी चाहिए।


Leave a Reply