राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच हिंसक झड़प का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। शनिवार को तीस हजारी कोर्ट के लॉकअप में लगे सीसीटीवी में दिख रहा है कि पचासों वकील लॉकअप का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को पकड़कर जमकर पिटाई की। पुलिस को जो भी बंदा मिला, उसे गिरा-गिराकर पीटा गया। एक पुलिसकर्मी को तो वकील उठाकर बाहर ले जाने लगे, फिर उसे वहीं पटक दिया। बेल्ट, थप्पड़ और लात-घूसों से जमकर धुना। वह बेहोश हो गया तो मरा हुआ समझकर उसे छोड़ दिया।
वकीलों ने लॉकअप के अंदर भी जमकर उत्पात मचाया। टेबल कुर्सी आदि तोड़ डाली। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने लॉकअप का गेट बंद कर दिया। तब भी वकील शांत नहीं हुए। वे तीसरी बार घुसने लगे। इस बीच पुलसि वाले एक वकील को पकड़कर अंदर ले गए और कोने में बुरी तरह से धुना। इसके बाद बवाल और बढ़ गया। पर्याप्त पुलिस बल कोर्ट परिसर में आ गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पूरे कोर्ट परिसर में वकीलों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। चैंबरों में घुसकर वकीलों को बाहर निकाल कर पीटा। कई चैंबर में तोडफ़ोड़ भी की है।
पुलिस और वकीलों की बीच हिंड़क झड़प के मामले में दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 353, 427 और 307 के तहत दर्ज की गई है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौप दी गई है। जैसे-जैसे नाम सामने आएंगे वैसे-वैसे आरोपितों के नाम एफआईआर में जोड़े जाएंगे।


Leave a Reply