राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। इंटीरियर डिजाइनर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किए गए रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी को बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत वाली याचिका सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत दे दी है। इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर तत्काल कोई फैसला सुनाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद अर्नब ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।


Leave a Reply