हिन्दी में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर रोहन, साक्षी और उमर को मिला ज्ञानकुम्भ पुरस्कार

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

नई दिल्ली। एयर फोर्स आडिटोरियम में हिंदी विकास मंच द्वारा आयोजित ‘ज्ञानकुम्भ एवं भाषा सारयी पुरुस्कारÓ सम्मान समारोह में सी.एस.एच.पी. विद्यालय के तीन छात्रों रोहन, साक्षी राघव और उमर को 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर ‘ज्ञानकुम्भÓ पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही हिंदी विषय की दो अध्यापिकाओं श्रीमती गीता और श्रीमती रेनू त्यागी को ‘भाषा सारथी पुरुस्कारÓ से सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्य सुश्री ममता शर्मा को भी इस अवसर पर पुरुस्कृत किया गया। उनके अथक प्रयासों को इस मंच पर खूब सराहा गया। शिक्षा के क्षेत्र में विशेषकर हिंदी प्रेम के लिए कार्यक्रम के मुख्य संचालक कपिल शर्मा के योगदान की सराहना की गई। ममता शर्मा ने भविष्य में ऐसे छात्रों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी, ऐसी उम्मीद जताई है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*